मंडी : प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं ताजा मामले में रविवार सुबह 4 बजे यात्रियों से भरी एक प्राइवेट वोल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी कि उसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार वॉल्वो बस बीबीएमबी डैहर पावर हाउस के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर जा घुसी जिस कारण अंदर खड़ी एक कार को नुकसान हो गया। जिसमें बस चालक की दोनों टांगे टूट गई है और दो हेल्पर भी घायल हो गए है।बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे सुंदरनगर सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट कर दिया गया है व दो अन्य घायल हेल्परों का सुंदरनगर अस्पताल में उपचार जारी है। वही पर हादसे का पता चलते ही सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी देव राज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकालते हुए सुंदरनगर हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी