शिमला। बीते रात नए साल के जश्न को मनाने शिमला में पर्यटकों की भीड़ जुटी हुई थी इसी बीच अचानक साढ़े 7 बजे पुलिस ने रिज मैदान को खाली करवाना शुरू किया जिसका कारण शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान आतंकियों के निशाने पर है। बम स्क्वाड व डॉग स्क्वाड की मदद से सर्च जारी है लेकिन अभी तक फ़िलहाल कुछ नही मिला है और अभी भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि उन्हें रिज को उड़ाने की बड़ी साजिश की जानकारी पुख्ता सुरक्षा एजेंसियों से सूचना देर शाम को मिली। जिसके चलते रिज मैदान को खाली करवाया बड़ी क्योंकि नए साल के जश्न से जरुरी सुरक्षा का मामला था। बीती रात ही चंडी मंदिर से सेना का विशेष बम निरोधक दस्ता मंगवाया गया। फ़िलहाल हिमाचल को ख़तरे के चलते अलर्ट पर रखा गया है। जिस तरह से हिमाचल को थ्रेट मिला है आगे भी अलर्ट रहने की ज़रूरत है। वैष्णो देवी के हादसे पर भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संवेदनाएं व्यक्त की।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंग्रेजो के जमाने से बनाया गया क्राइस्ट चर्च है। सबसे बड़ा ख़तरा रिज मैदान के नीचे बने बड़े पानी के टैंक को रहता है। यदि बम जैसी कोई स्थिति होती है तो टैंक के फटने से बड़ी तबाही हो सकती है
More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी