शिमला ।राजधानी के टुटू स्कूल मे शिक्षा संवांद बैठक रखी गई थी ये बैठक स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ राशिमा राणा और स्कूल प्रबन्धन कमेटी की अध्यक्षा निशा भंडारी की अध्यक्षता मे हुई ईस बैठक मे सथानीय स्कूल के अध्यापक गण और अभिभावक गण उपस्थित रहे इस बैठक मे विध्यांजलि पोर्टल के बारे चर्चा हुई जिन बच्चो की सुनने और समझने की क्षमता कम हो या कोई बच्चा विकलांग हो तो उनके साथ हमे अच्छा व्यवहार करना चाहिए ताकि उन बच्चों का मनोबल बना रहे निशा भंडारी जो स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति जिला शिमला की अध्यक्षा भी है ये अपनी कार्यकारिणी मे भी बहुत अच्छा कार्य कर रही है और इनका स्थानीय स्कूल मे बहुत अच्छा योगदान रहता है निशा जी ने अपनी तरफ से स्थानीय स्कूल की सफाई कर्मचारी को भी हर महीने 500रू देने का वादा किया है जो कि फरवरी से स्कूल खुलते ही दिए जाएंगे इस नई सोच के साथ ईस नेक कार्य के लिए प्रधानाचार्या जी, अध्यापक गण, और एस एम सी टीम के सदस्यों ने इनका अभिवादन के साथ धन्यवाद किया निशा भंडारी का कहना है कि सफाई कर्मचारी वो लोग है जो हमारे शहर को साफ सुथरा रखते है इसलिए हमे इन्हे विशेष सम्मान देना चाहिए
टुटू स्कूल में शिक्षा संवांद बैठक का आयोजन


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त