शिमला,: अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक लालजी देसाई के आदेशानुसार सचिन बरवाल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारी संयोजक नियुक्त किया गया है। जोकि मंडी संसदीय क्षेत्र की जोगिंद्रनगर विधानसभा से संबंध रखते हैं व पूर्व में भी सेवादल के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार व प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड सुदर्शन सिंह बबलू और जिला शिमला ग्रामीण यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष चमन ठाकुर की संस्तुति पर जिला शिमला यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी, यंग ब्रिगेड ब्लॉक शिमला ग्रामीण व यंग ब्रिगेड ब्लॉक कसुमप्टी की कार्यकारिणी भी बनाई गई है। जिसमे गौरव वर्मा को ब्लॉक कसुमप्टी यंग ब्रिगेड का संयोजक बनाया गया है। अलावा महासचिव, सचिव व सह सचिवों की नियुक्तियां की गई है।
यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी