शिमला।,,आम आदमी पार्टी ने आगामी नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी बढ़ती बेरोजगारी, व अन्य समस्याओं को लगातार उठा रही है। दिल्ली में आप दो सौ यूनिट फ्री बिजली दे रही है। इसके अलावा पानी व अन्य स्वास्थ्य सविधाएँ दी जा रही है। यह सुविधाएं प्रदेश की।जनता को भी मिल।सकती है यह बात शिमला में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
,अनूप केसरी ने कहा कि 13 दिसम्बर को शीतकालीन सत्र के दौरान हिमाचल की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा पहुंचे लेकिन बीजेपी सरकार ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमे कई कार्यकर्ता घायल हुए। यह लोकतंत्र की हत्या है। शांतिपूर्ण तरीके से बात कहने पर लाठियां चलाना सरकार के बर्बरतापूर्ण रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुविधाएं तो दे नही पा रही है बावजूद इसके प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। आगामी विधानसभा चुनावों में 68 विधानसभा सीटों व निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी