सोलन,: टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) एशिया अवार्ड्स 2021, जिसे उच्च शिक्षा का ऑस्कर कहा जाता है, ने एक नई प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए, शूलिनी यूनिवर्सिटी को उन तीन यूनिवर्सिटीज में रखा है जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। टीएचई एशिया पुरस्कार विजेताओं को एशिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों से सैकड़ों प्रविष्टियों में से चुना जाता है। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने डिजिटल इनोवेशन के लिए पुरस्कार जीता जबकि कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) ने लीडरशिप एंड मैनेजमेंट टीम के लिए पुरस्कार जीता। हिमाचल प्रदेश स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी को मंगलवार को जारी रैंकिंग के अनुसार वर्ष के स्टूडेंट रिक्रूटमेंट अभियान के लिए टीएचई द्वारा अत्यधिक सराहना की गई है।

शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.अतुल खोसला ने कहा कि यह आउटरीच टीम द्वारा एक शानदार उपलब्धि थी और शानदार प्रदर्शन के लिए इसकी सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि टीम ने 300 से अधिक वेबिनार आयोजित किए और स्कूली बच्चों के लिए देश की सबसे बड़ा क्विज आयोजित किया। इसने लर्निन्स के साथ साझेदारी के माध्यम से एशिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जज्ड डिबेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया और पहले से दायर चार पेटेंट वाले स्कूली स्टूडेंट्स के लिए यंग रिसर्चर्स प्र्रोग्राम की शुरुआत की है।
अवनी खोसला, वाइस प्रेसिडेंट, शूलिनी यूनिवर्सिटी, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान ‘आइडियाज़ दैट मैटर’ के कॉन्सेप्ट को प्रस्तुत किया, ने कहा कि ‘‘हम इस मान्यता मिलने पर टीएचई के लिए बेहद आभारी हैं। यह अकादमिक, उद्योग, सार्वजनिक हस्तियों और सबसे महत्वपूर्ण स्कूली छात्रों को इस इनोवेटिव मंच पर लाने और उन्हें महान चीजें हासिल करने के लिए प्रेरित करने के लिए शूलिनी यूनिवर्सिटी का एक गंभीर और ईमानदार प्रयास था। विचारों की शक्ति निर्विवाद है। विचार मायने रखते हैं।’’


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी