शिमला : शिमला पुलिस शहर के कृष्णानगर व चलोंठी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। आरोपी नेपाली मूल का है तथा उसका पहले भी चोरियों का इतिहास बताया जा रहा है।
शिमला पुलिस ने 32 साल के इस आरोपी जांच के दौरान आरोपितों के पास से कुल 1.18 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जिस सोने की चूड़ी के चोरी होने की आशंका थी, वह बाद में शिकायतकर्ता के कृष्णा नगर स्थित घर से मिली।आरोपी का पुराना चोरी में शामिल होने का इतिहास रहा है।
आरोपी ने 6 दिसम्बर को शिमला के कृष्णानगर स्थित एक घर से 20000 नकद और 50000 रुपये मूल्य की सोने की चूड़ी पर हाथ साफ किया था। इस बारे में पीएस सदर में आईपीसी की धारा 454,380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा आरोपी चालोंटी के एक घर में 8-12-21 को हुई एक लाख रुपये की एक और चोरी में भी शामिल था। पीएस ढल्ली में धारा 454, 380 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके अलावा उसने और कहां कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
शिमला पुलिस कृष्णानगर व चलोंठी में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में हुई कामयाब, आरोपी का चोरी का है पुराना इतिहास……


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी