शिमला। आईजीएमसी में रेजिडेंट डॉक्टर की सोमबार से चली आ रही हड़ताल गुरुवार को आश्वाशन के बाद 7 दिन के लिए स्थगित कर दी गयी है। केंद्र कार्यकारिणी द्वारा सरकार के साथ बैठक। के बाद उन्हें आश्वाशन दिया गया की उनकी मांगे मान ली जाएगी उसके बाद चिकित्सको ने 16 दिसंबर तक हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि आईजीएमसी में सोमबार से 2 घण्टे की हड़ताल की जा रही थी बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टर ने पूरे दिन की हड़ताल शूरू कर दी थी। गुरुवार को भी हड़ताल जारी थी। लेकिन दोपहर बाद केंद्र कार्यकारिणी के निर्णय के बाद रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी हड़ताल 16 दिसंबर तक वापिस ले ली है। आईजीएमसी के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर मनोज ने यह जानकारी गुरुवार को आईजीएमसी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।उनका कहना था कि 16 दिसंबर तक उन्होंने हड़ताल स्थगित की है यदि उनकी उसके बाद नही मानी जाती तो फिर से पूरे दिन की हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या