

शिमला। राजधानी में शुक्रवार को विशकर्मा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।शिमला के रुल्दुभट्टा में विश्वकर्मा मंदिर में औजार और मशीनरी की पूजा अर्चना की गई। इस उपलक्ष्य में रुल्दुभट्टा मंदिर में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ।इसमें औजारों की पूजा अर्चना की गई। और मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।इसके बाद हवन यज्ञ कार्यक्रम किया गया।और भंडारा का आयोजन किया गया।रुल्दुभटटा विश्व कर्मा सभा के प्रधान बनारसी सिंह ने कहा कि दीपावली के दुसरे दिन विश्व कर्मा दिवस मनाया जाता है दिवाली के पहली रात को इन औजारों की साफ सफाई की जाती है। दूसरे दिन इनकी पूजा की जाती है, वहीं दीपावली के तीसरे दिन भाई दूज वाले दिन फैक्ट्रियों में इनकी पूजा अर्चना के बाद काम आंरभ किया जाता है।
दिवाली के दुसरे दिन ओजारों को टिका लगा कर रेस्ट दिया गया और ओजारों को दुसरे दिन उठाते है।उन्होंने कहा की सुबह मूर्ति को स्नान किया गया और नए वस्त्र पहना कर पूजा अर्चना की गई।निजी वाहन मालिकों ने भी वाहनों की पूजा की तथा अधिकतर निजी बस आपरेटरों ने बसें खड़ी रखीं। उधर, एचआरटीसी की कर्मशाला में विशेष पूजा ढली पथ परिवहन निगम की कर्मशाला में विश्वकर्मा दिवस पर विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कर्मचारियों ने सुबह-सवेरे औजारों की साफ-सफाई की और फिर पूजन किया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने मिठाई बांट कर एक-दूसरे को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India