शिमला:राजधानी शिमला में दीपावली की रात पटाखों से जलकर लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए इनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं इनमें आग में जलने के मामले सामने आए हैं मामले का पता तब लगा जब आईजीएमसी बीती रात लगभग 10 से 12 लोक पहुंचे जिन्हें पटाखों के कारण आंखों में नुकसान पहुंचा वहीं कई के हाथ भी जल गए अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें कर भेज दिया गया यह मामले शहर के विभिन्न उप नगरों से थे जिनमें संजौली छोटा शिमला भट्टाकुफर भराड़ी समर हिल खालिनी न्यू शिमला यहां से पटाखों के कारण कईयों के हाथों आंखों में नुकसान पहुंचा है कुछेक मामले में डीटीयू अस्पताल में भी आए हैं जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया गौरतलब है कि प्रति वर्ष दीपावली की रात लापरवाही से आतिशबाजी चलाने के कारण जलने के मामले सामने आते हैं डॉक्टर दरा दीपावली से पहले अलर्ट भी किया जाता है इस बार भी चिकित्सकों ने ग्रीन दिवाली व सावधानी पूर्ण पटाखे चलाने की अपील की थी आईजीएमसी के सीएमओ ने अलर्ट किया था कि आतिशबाजी सावधानीपूर्वक चलाएं और जब भी पटाखे चलाएं बड़े अपने बच्चों के साथ रहे लेकिन इस बार भी दीपावली पर लापरवाही से आतिशबाजी चलाने के कारण दर्जन के लगभग लोग पटाखों से जल गए हैं हालांकि यह यह मामले इतने बड़े नहीं हैं लेकिन लोगों को अस्पताल पहुंचने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि शाम को बसे चलने भी बंद हो गई थी लोगों को निजी गाड़ियों में अस्पताल तक पहुंचना पड़ा इस संबंध में आईजीएमसी आपातकाल विभाग में तैनात सीएमओ डॉ सोमेश शर्मा ने बताया कि दीपावली की रात व शुक्रवार सुबह पटाखे से जलने के कई मामले आए हैं जिनमें 10 से 12 लोग शामिल थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है
दिवाली पर पटाखे से जलकर एक दर्जन लोग पहुंचे अस्पताल


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त