शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश में समाप्त हुए लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर बधाई दी। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने सभी प्रत्याशियों को जीत पर बधाई दी और कहा कि कांग्रेस की जीत के साथ-साथ यह आम जनता की भी जीत हुई है।
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को आइना दिखाया है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है और भाजपा तानाशाही पर उतर आई थी, जिसके परिणामस्वरूप आए दिन बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों का प्रदेश की जनता ने करारा जवाब दिया है। जिसके कारण भाजपा की जयराम सरकार को इन उपचुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए चुनौती है जिस तरह पूर्व में नगर निगम चुनाव और अब जिस तरह से लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा है, यह संकेत है कि भाजपा सरकार की तानाशाही अब और नहीं चलेगी और भाजपा को आने वाले आम विधानसभा चुनाव 2022 में भी हार का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष सहित सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, संतराम धीमान, महासचिव गोपाल शर्मा, मनोहर लाल कौंडल, वीरेन्द्र जसवाल, विजय कुमार, संजय भंडारी, उषा मेहता और बलदेव ठाकुर, प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर, प्रदेश यंग बिग्रेड संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू सहित सेवादल के पूरे परिवार ने कांग्रेस प्रत्याशियों मंडी संसदीय क्षेत्र से रानी प्रतिभा सिंह, जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से रोहित ठाकुर, अर्की विधानसभा क्षेत्र से संजय अवस्थी और फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी पठानिया को जीत पर बधाई दी।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इन उपचुनाव में कार्य करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया।
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सेवादल ने दी बधाई


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन