शिमला:प्रसिद्ध ज्वैलर कपिल महाशय के आकस्मिक निधन पर विश्व संवाद केंद्र शिमला ने दुख जताया है। विश्व संवाद केंद्र प्रमुख दलेल ठाकुर ने बताया कि कपिल महाशय एक राष्ट्रवादी विचारों के देशभक्त व्यक्ति रहे। जिन्होने अपने जुझारू और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सबके दिल में जगह बनाई । उनकी कमी को अपूर्णीय क्षति बताते हुए विश्व संवाद केंद्र प्रमुख ने कहा कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान प्रदान करे एवम परिवार को इस दुख झेलने की ताकत प्रदान करे।
शिमला में आभूषण के कारोबार में उनका बड़ा नाम रहा। उनकी ऐतिहासिक माल रोड के स्केंडल पॉइंट पर महाशय जवेलर्ज़ के नाम से दुकान है। कपिल महाशय समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते थे। वह व्यापार मंडल में भी पदाधिकारी रहे हैं। वह रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कपिल महाशय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। विश्व संवाद केंद्र परिवार उनके निधन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।