शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य स्तर पर 25 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 11 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी व किसानों- बागवानों के मुद्दे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के पडडल मैदान में प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव- प्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे।
वहीं इस विशाल धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस धरना-प्रदर्शन को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के अग्रणी संगठन प्रमुखों ने कहा कि प्रदेश सरकार की कुनीतियों, आसमान छूती महंगाई, बढ़ती हुई बेरोजगारी व किसानों- बगवानो के मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगी। प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलेंडर 1000 रूपये के पार हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। युवा बेराजगार हो चुका है, किसानों पिछले डेढ साल से सड़कों पर बैठे हैं, जिस पर केन्द्र व प्रदेश सरकार आंखे मंूदे बैठी है। भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण आज आमजनमानस का जीना दुभर हो चुका है, जिसके विरोध में इस विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है
इस प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जैनब चंदेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, एन.एस.यू.आई. प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह सहित कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह