शिमला। राजधानी शिमला में हुड़दंग बचाने का मामला थम नहीं रहा है हुड़दंगी आए दिन रिज वाह माल रोड पर हुड़दंग मचा रहे हैं जमकर मारपीट पर कर रहे हैं लेकिन पुलिस के जवान कहीं नजर नहीं आते है ।जब मारपीट खत्म हो जाती है तब पुलिस पहुंचती है। ताजा मामले में शुक्रवार शाम
रानी झांसी पार्क के पास दो गुटों में झड़प हो गई, जिससे की पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे तभी अन्य गुट के कुछ युवक भी वहां पर शामिल थे। ऐसे में दोनों गुटों के बीच आपस में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवकों को पकड़कर सदर थाना ले जाया गया। देर शाम तक युवकों से पुलिस पूछताछ जारी रही। गौर रहे कि इससे पहले रिज मैदान में भी कई युवक हुंडदंग मचाते हुए नजर आते है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस ने हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की है। आखिर इस हुड़दंग के पिछे क्या कारण रहा है। इसका असली पता तो पुलिस द्वारा युवकों से की जा रही पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।
More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग