शिमला: उतर प्रदेश लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचल कर किसानों की मौत पर लोग सड़कों पर उतर रहे है। वही शिमला में भी युवा कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय से रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक युवा कांग्रेस कैंडल मार्च निकाला और मारे गए किसानो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस कैंडल मार्च में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अमरप्रीत लाली,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए ओर इस तरह के नरसंहार की निंदा की साथ ही बीजेपी पर गुंडागर्दी कर किसानों के आंदोलन के कुचलने के आरोप लगाए और केंद्रीय मंत्री सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग की। प्रभारी अमरप्रीत लाली ने कहा कि उतर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है जहां कानून की सरेआम धज्जियां उडाई जा रही है। लखीमरपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री के पुत्र ने किसानों को गाड़ी से कुचल कर नरसंहार किया गया। उस में जिन किसानों की मौत हो गई उनकी आत्मा की शांति के लिए यहां मौन रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसान अपने हकों के लिए आंदोलनरत है और बीजेपी सरकार पहले से ही इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही थी और जब बात नही बनी तो किसानों पर गाड़ियां चढ़ाई जा रही है इस घटना ने दुनिया भर में देश का सर शर्म से झुका दिया है उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयानों का नतीजा है किसानो को मारा जा रहा है ऐसे में उन्हें पद् से हटाया जाना चहिए।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह