शिमला।शिमला के मशोबरा क्षेत्र में आयोजित रोड टू हिमालय साईकिल रैली के पुरुषों के एलीट वर्ग में आकाश शेरपा चैंपियन बने जबकि कुनाल नेगी दूसरे और मुकेंद्र बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे। इस साईकिल रैली का आयोजन हस्तपा द्वारा किया गया। ये रैली मशोबरा से शुरू हुई और शिपुर-घोरना-डाक बंगला-भेखलटी और कैम्प डाकबंगला के बीच आयोजित की गई। हस्तपा प्रवक्ता मोहित सूद ने बताया कि इस साईकिल रैली में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में राजबीर सिंह पहले, कृश गुप्ता दूसरे और अर्नव राजपूत तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के 16 वर्ष आयु वर्ग में कर्ण कुमार पहले, गगनदीप दूसरे और कनक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मोहित सूद ने बताया कि 45 प्रतिभागियों में से 38 ने इस प्रतियोगिता को पूरा किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को नौवीं एमटीबी शिमला साईकिल रैली में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। इस साईकिल रैली का आयोजन 8 से 10 अक्तूबर तक होगा। प्रतियोगिता के 16 और 19 आयु वर्ग के विजेताओं को एमटीबी साईकिल रैली हस्तपा प्रायोजित करेगी।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी