शिमला। छात्र संगठन एसएफअाई भारत बंद का समर्थन करेगी। 27 सितंबर काे छात्र मुद्दों और सयुंक्त किसान मंच के आह्वान पर भारत बंद का समर्थन करते हुए पूरे प्रदेश मे शिक्षा बंद और जनवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत बंद में राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एसएफअाई के जिला सचिव अनिल ठाकुर का कहना है कि काॅलेजाें में शिक्षकाें के पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिससे छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है। काॅलेजाें में न तो टीचिंग स्टॉफ है और न ही मूलभूत सुविधाएं है। सरकार की शिक्षा के लिए बनाई जा रही नीतियों स्पष्ट दिख रही है कि सरकार सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता गिराकर इसे सरकारी क्षेत्र को खत्म कर निजी हाथों में सौंपना चाहती है। शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है। छात्रसंघ चुनाव को प्रदेश में 2014 से प्रतिबंध लगाया गया है। तब से लेकर आज तक छात्र समुदाय छात्र संघ चुनाव को बहाल करने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है। छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने में एससीए एक अहम भूमिका निभाता था, लेकिन जब से छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसके बाद छात्रों की समस्याओं को प्रशासन दरकिनार करता आ रहा है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी