शिमला। आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य पर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में गुरु तेग बहादुर के 400वें जन्मदिन पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के 30 विद्वान शामिल होंगे।सेमिनार में सिख गुरुओं के स्वतंत्रता में योगदान को लेकर चर्चा की जाएगी और उसके बाद इसकी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
भारतीय उच्च अध्यनन संस्थान शिमला के कार्यवाहक निदेशक चमन लाल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सेमीनार के संयोजक पंजाब के डीजीपी मनमोहन सिंह होंगे। सेमिनार में सिख के इतिहास और सिख गुरुओं के आजादी में योगदान को लेकर तीन दिन चर्चा की जाएगी।
कोविड के चलते उच्च अध्यनन संस्थान में शोध बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और केवल 4 अध्यता इस समय संस्थान में शोध कर रहे हैं जबकि 40-50 फेलो रिसर्चर यंहा पर एक समय में शोध कर सकते हैं।हालांकि अब उच्च अध्ययन संस्थान को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी