मंडी : प्रदेश के मंडी-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर नगर निगम की डंपिंग साइट के नजदीक भीमू ढाबे के पास काले रंग की एचआर नंबर की वरना गाड़ी ब्यास नदी में गिरी है। सभी सवार लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने रेस्क्यू चला रखा है। बताया जा रहा है कि देर रात को यह हादसा हुआ है। गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। रात को इस हादसे का किसी को भी पता नहीं चला। सुबह लोगों ने जब कार को नदी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस गाड़ी में सवार लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गाड़ी के दस्तावेज हरियाणा के हैं। नदी में गोताखोर सवार लोगों को तलाश कर रहे हैं। अभी तक कोई भी लापता सवार नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
ब्यास नदी में गिरी हरियाणा की गाड़ी, सभी सवार लापता


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी