शिमला। मशोबरा में एक युवक की संदिगध मौत मामले को लेकर एक नया मोड़ सामने आ गया है। जहां मृत व्यक्ति के परिजनों ने हत्या की अशंका जताई है, वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत पानी के बीच डूबने के चलते होने का खुलासा हुआ है। पुलिस के पास डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। हालांकि पुलिस की मामले को लेकर अभी भी कार्रवाई जारी है। पुलिस को अब फॉरैंसिक लैब से बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही फॉरैंसिक लैब से बिसरा रिपोर्ट भी आ जाएगी। बिसरा रिपोर्ट में अब यह पूरी तरह से तय हो पाएगा कि आखिर व्यक्ति की मौत के पिछे क्या कारण रहा है। दुध का दुध पानी का पानी शीघ्र ही बिसरा रिपोर्ट में सामने आएगा। परिजन मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग कर चुके है। पजिरनों ने पुलिस को अवगत करवाया है कि इस मामले के पिछे मौत के कुछ अन्य कारण भी हो सकते है। ऐसे में पुलिस परिजनों का साथ दें, ताकि मौत के कारणों की सच्चाई सामने आए। गौर रहे कि 29 वर्षीय युवक का शव मशोबरा में जंगल में सड़क किनारे लगे कलवट में मिला था। बताया जा रहा है कि कलवट अगली साईड से बलॉक हो गया था ऐसे में उसमें पानी एकत्रित हो गया था। युवक का शव भी कलवट के पीछे पानी के बीच ही पड़ा था। यह युवक मशोबरा का रहना वाला था। बीते 23 अगस्त की शाम को यह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। यह पेशे से चालक था और ट्रक चलाता था। जब घर से यह लापता हुआ था तो उसी दिन पुलिस ने मशोबरा चौकी में इसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
डीएसपी मंगत राम शर्मा ने बताया कि हमें इस मामले को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट में पानी के बीच डुबने के चलते युवक के मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी बिसरा रिपोर्ट आना बाकी है। बिसरा रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल सकता है। शीघ्र ही फॉरैंसिक लैब से बिसरा रिपोर्ट भी आ जाएगी। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।
More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह