शिमला: विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा शिमला के तारादेवी स्थित टाॅप गियर के समीप वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश में लगातार बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के शमन के लिए धार्मिक रीति से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रकृति-संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए पौधारोपण प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डाॅ0 ओमेश भारती जबकि अध्यक्ष के रूप में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय गांव से वयोवृद्ध अमर सिंह कंवर विशिष्ट अतिथी आमंत्रित रहे। टाॅपगियर के आस-पास की जगहों पर 12 पौधे देवदार, 30 बान, 20 अखरोट, 2 चिनार, 6 कनोर के पौधे लगाये गये। इसमें जंगली जानवरों के लिए फल प्रदान करने के लिए ही कनोर के पेड़ को प्राथमिकता प्रदान की गयी थी। पौधरोपण कार्यक्रम में डाॅ0 ओमेश भारती, आरती गुप्ता और वयोवृद्ध अमर सिंह कंवर को टोपी और शाॅल के साथ सम्मान भी किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विष्व संवाद केंद्र न्यास के सचिव मोतीलालए आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसादए क्योंथल पंचायत के रामपुरी वार्ड सदस्य अरूण शर्माए प्रैसक्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, समाजसेवी रणदीप सिंह सहित अनेकों पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह से पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रार्थना के साथ किया पौधारोपण


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी