शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष छोरी ठाकुर से मांग की है कि कि वह सभी विभागों के कर्मचारियों उनके अध्यक्षों एक बैठक कर उनकी मांगों के बारे में चर्चा करें।
स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा है कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सरकार जल्द ही जेसीसी की बैठक बुलाने वाली है उन्होंने कहा कि जेसीसी की बैठक में अश्वनी ठाकुर सभी कर्मचारियों के मुद्दों को गर्म जोशी के साथ सरकार के समक्ष उठाए जिससे कि सभी कर्मचारियों की मांगों का समाधान हो सके उन्होंने कहा यह बड़ी खुशी की बात है किस सरकार ने अश्वनी ठाकुर को कर्मचारी महासंघ की कमान सौंपी है और अब सभी कर्मचारियों के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठा सकते हैं उनका कहना था कि अश्वनी ठाकुर सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या जरूर सुने
स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने बताया कि विभिन्न सोसाइटी की माध्यम से प्रदेश में विभिन्न विभागों में 20 साल से कर्मचारी काम कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है ऐसे में उन्हें उम्मीद जगी है की जेसीसी की बैठक में उनके मुद्दों को भी सरकार के समक्ष अश्विनी ठाकुर उठाएंगे उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में सोसाइटी के माध्यम से कर्मचारी काम कर रहे हैं कोविड-19 में भी इन कर्मचारियों ने अपनी पूरी निष्ठा के साथ काम किया है ऐसे में उनकी समस्या का समाधान सरकार को करना चाहिए


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी