शिमला:प्रदेश में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं एक के बाद एक लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं पुलिस की जागरूकता अभियान के बाद भी लोक लापरवाही बरतना नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके कारण साइबर ठग फायदा उठाकर भोले भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं ताजा मामले में राजधानी के उपनगर छोटा शिमला में ऐसा ही एक ठगी का मामला सामने आया है जिसमें एक फोन से केवाईसी अपडेट करने को कहा और जैसे ही महिला ने लिंक डाउनलोड किया उसके खाते से 4 लाख रुपय निकल गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा शिमला थाना में रीना नंदा नाम की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है की उसे एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमें उसने बताया कि वह बैंक का अधिकारी बात कर रहा है और खाते की केवाईसी किस संबंध में फोन किया है ।
शातिर ने महिला को कहा कि आपके खाते में केवाईसी अपडेट करना है और आप दिए गए लिंक को डाउनलोड कर लो। महिला ने ऐसा ही किया जैसे महिला ने और लिंक डाउनलोड किया उसके थोड़ी देर बाद महिला को मैसेज आया उसके खाते से 4 लाख रुपय निकाल लिए गए हैं। महिला हैरान रह गई उसने यह बात अपने घर में बताई उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले पुलिस के पास आ चुके हैं पुलिस लोगों को कई बार विभिन्न संदेशों के माध्यम से जागरूक कर चुकी है कि यदि कोई फोन पर बैंक संबंधी कोई भी जानकारी मांगे तो नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह बैंक अधिकारी नहीं बल्कि सायबर ठग होते हैं बावजूद इसके लोग पुलिस की इस संदेश को अनदेखा करते हैं और साइबर ठगों के जाल में फस जाते हैं।
आये दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसमे सायबर ठग लोगो को फोन पर
एटीएम पिन या केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठग रहे है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।