शिमला।बरसात के समय सड़क हादसे सामने आने लगे है। ताजामामले में सिरमौर जिले में चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और करीब 30 लोगों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक पांवटा शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर बोहराड़ के पास एक निजी बस करीब 300 मीटर गहरी खाई मे गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक ने यदि सूझबूझ न दिखाई होती तो बस में सवार करीब 30 यात्री हादसे का शिकार हो जाते। शुक्रवार को चार बजे के करीब पांवटा साहिब-गताधार रूट पर एक निजी बस पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रही थी। कफोटा से करीब 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही बोहराड़ के पास पंहुची तो बस के स्टेयरिंग की रॉड टूट गई, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई।
बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में लटक गई। बस का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़के के बाहर हवा में लटक गया।
चालक ने हौसला नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक पर खड़ा हो गया और बस एक टायर पर टिका दी। चालक खुद बस की ब्रेक पर खड़ा रहा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने को कहा।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त