शिमला: जिला सोलन के सायरी गांव में रविवार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की याद में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अंजू राठौर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे इस दौरान सायरी गांव के युवक मंडल ने पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान अंजू राठौर ने बताया कि यह पौधारोपण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्मृति में लगाया गया है उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की याद में यह पौधारोपण उत्साह के साथ किया गया इस दौरान बान और दादू के लगभग 100 पौधे लगाए गए अंजू ने बताया कि। जहां पर भी आप रहते हैं वहीं की वन प्रजातियों के पौधे रोपने चाहिए। जुलाई व अगस्त माह वन महोत्सव का रहता है। प्रदेश में 26 प्रतिशत भाग पर पेड़-पौधे हैं और 20 प्रतिशत भाग ऐसा है जिसमें पौधारोपण नहीं किया जा सकता है, जिसमे मुख्य रूप से लाहौल के क्षेत्र हैं। उन्होंने लोगों से अपने घरों के पास प्रतिवर्ष तीन से चार पौधे लगाने और वर्षभर उनकी सुरक्षा करने की अपील की।
अंजू ने बताया कि पूर्व सीएम की यादें सायरी से जुड़ी हुई है और ये पौधे जो उनकी स्मृति में लगाए है हमेशा उनकी यादे ताजा रखेंगी


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी