शिमला। शहर में आर्मी अफसर बनकर एक शातिर के घूमने का मामला सामने आया है। सदर थाने में इसकों लेकर शहर के एक निजी रेस्टोरेंट मालिक ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता पुनीत गर्ग ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले एक व्यक्ति उसके रेस्टोरेंट में आर्मी की वर्दी पहनकर खाना खाने के लिए आया। उसने खुद को जतोग केंट में आर्मी एक बड़े अफसर के तौर पर कार्यरत्त होने की बात कही। इस दौरान उसने खाना खाया और बिल भी जमा किया। इसके बाद शातिर ने मेन्यूकार्ड और रेस्टोंरेंट का नंबर अपने पास ले लिया। दो दिन पहले शातिर ने करीब 10 हजार का खाना आर्डर किया। जब शातिर से इसकी पेमेंट करने को कही तो उसने एक फोन पर एक लिंक भेजा और उसे ओपन करने को कहा। लेकिन रेस्टोंरेंट मालिक ने सूझ बूझ दिखाते हुए उस लिंक को ओपन नहीं किया और इसकी शिकायत अब पुलिस में दी है। उनका कहना है कि इस तरह से सेना की वर्दी पहनकर शातिर शिमला लोगों को ठगने का काम कर रहा है। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज करके तफतीश शुरू कर दी है।
एसपी शिमला मोहित चावला ने इस संबंध में कहा कि मेरे पास अभी इस तरह की सूचना नही है ,अगर इस तरह का कोई ब्यक्ति कर रहा है तो उसे जल्द पकड़ लिया जायेगा।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह