शिमला: राजधानी में एक नशा मुक्ति केंद्र में शरारती तत्वो द्वारा देशी कट्टा दिखा कर मारपीट व 20,000रुपये की लूट का।मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम शोघी इलाके के पनोग में नशा मुक्ति केंद्र में काम कर रहे मुकुल ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी है की देर शाम जब वह नशा मुक्ति केंद्र में था तभी 2 ब्यक्ति वहां देशी कट्टा लेकर आये और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। यही नही आरोपियों ने उसे लात भी मारी जो वाशिंग मशीन के शीशे पर लगा और वह टूट गया। यही नही शरारती तत्वो ने उसके जेब से 20,000 रुपय भी चुरा लिया । पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।