
वाकनाघाट, 3 सितंबर। बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने दही हांडी फोड़ने के लिए उत्साह के साथ अपनी टीम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कोर इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, अल्फा स्कूल, स्कूल ऑफ लॉ और फॉरेंसिक साइंसेज की टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों ने आपसी समन्वय, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में दही हांडी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के हांडी फोड़ते ही परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर.पी. नैंटा, कुलसचिव विनीत कुमार और उपकुलपति प्रो. डॉ. सुशील सहित विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े मूल्यों को याद किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बाहरा ने विश्वविद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग और सामूहिक भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।


More Stories
इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन
शिपकी ला पहुंची किन्नौर और पंजाब के विद्यार्थियों की राखियां, जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज