माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब

 

शिमला.सुन्नी। माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ की स्थापना की गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया रामानुजन मैथ क्लब और रमण साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के अध्यक्ष, डॉ. चंद्रमौली जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे, साथ ही हिमाचल प्रदेश की व्यवसायी, समाजसेविका तथा नगर पंचायत सुन्नी की पार्षद, श्रीमती सत्यl वर्मा, विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

नई शिक्षा नीति के तहत STEM (Science, Technology, Engineering, and Mathematics) Lab भी स्थापित की गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट और मॉडल्स की जानकारी दी गई, साथ ही ISRO (Indian Space Research Organisation) की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं, जिनसे बच्चों को अंतरिक्ष और विज्ञान की परियोजनाओं की जानकारी मिली। बच्चों को गणित की बारीकियों के बारे में भी बताया गया, वेदिक मैथ की जानकारी दी गई, और डॉ. चंद्रमौली जोशी ने सरल भाषा में बच्चों को गणित समझाया, जिससे वे बड़ी आसानी से तकनीक को समझ पाए और इसमें गहरी रुचि दिखाई। अंत में, स्कूल के संस्थापक और प्रधानाचार्य, डॉ. हरिश शर्मा ने डॉ. जोशी, श्री दिलीप ठाकुर (रामानुजन मैथ क्लब के राज्य समन्वयक) और  सत्यl वर्मा का आभार व्यक्त किया, और सभी बच्चों व अभिभावकों को इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। अंत में, स्कूल के संस्थापक और प्रधानाचार्य, डॉ. हरिश शर्मा ने डॉ. जोशी,  दिलीप ठाकुर (रामानुजन मैथ क्लब के राज्य समन्वयक) और सत्यl वर्मा का आभार व्यक्त किया, और सभी बच्चों व अभिभावकों को इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

About Author