एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया।

 

श‍िमला, भूपेंद्र गुप्ता, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने एसजेवीएन के कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के दौरान एसजेवीएन द्वारा अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में आयोजित की जा रही समस्त गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें।

अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने निगम मुख्यालय, शिमला में श्री पंकज पोरवाल, मुख्‍य सतर्कता अधि‍कारी, एसजेवीएन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर,  अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, एसजेवीएन का उद्देश्य सतत कार्यों को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों के मध्‍य अधिक जागरूकता सृजित करना है।

पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त) ने दिल्ली स्थित संपर्क कार्यालय में कर्मचारियों को शपथ दिलाई। एसजेवीएन की स्वच्छता, सफाई एवं सतत कार्यों संबंधी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए समस्त परियोजनाओं एवं कार्यालयों में भी इसी प्रकार के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का आयोजन 16 मई से 31 मई 2026 तक किया जाएगा, जिसके अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इनमें स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण गतिविधियाँ, भाषण प्रतियोगिता, कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम तथा अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलें शामिल हैं।

इन पहलों के माध्यम से, एसजेवीएन कर्मचारियों, छात्रों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए, ‘स्वच्छ भारत’ और सतत विकास के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा।

About Author