आईजीएमसी में सेवा के बाद अब पंचायत चुनाव मैदान में बस्तीराम शर्मा, युवाओं के रोजगार और गांव विकास को बनाया मुद्दा

Featured Video Play Icon

गरीब मरीजों की सेवा से पंचायत राजनीति तक, बस्तीराम शर्मा ने पेश किया विकास का विजन

शिमला प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में सेवा देने के बाद कर्मचारी नेता बस्तीराम शर्मा ने अब प्रधान पद के लिए ताल ठोकी है बस्तीराम शर्मा लंबे समय तक आईएमसी में कार्यरत रहे इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक कार्य किए और आईजीएमसी में गरीब मरीजों का प्राथमिकता के तौर पर इलाज करवाया हालांकि कई बार उन्होंने अपनी जेब से पैसे मरीजों के लिए खर्च किया और उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया

आईजीएमसी से सेवानिवृत होने के बाद बस्तीराम शर्मा ने गांव को विकास के लिए अब प्रधान पद के लिए चुनावी ताल ठोकी है बस्तीराम शर्मा का कहना है कि घणाहटी पंचायत में कई ऐसे कार्य हैं जो करना बहुत जरूरी है उनका कहना था कि युवा वर्तमान मे. नशे की तरह भटक रहा है उसे नशे से बचाना उसको रोजगार देना मुख्य प्राथमिकता है.
उनका कहना था कि युवाओं के लिए इस तरह की योजनाएं तैयार करना जिससे उन्हें रोजगार मिल सके चाहे वह खेती को चाहे नगदी फसल को लेकर हो उन्हें इस तरह की रोजगार के लिए जागरूक करना और ऐसी व्यवस्था करना कि वह रोजगार के लिए भटके ना और अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके.
उनका कहना था कि गांव में महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए भी कई तरह की योजनाएं हैं सरकार भी इसमें सहयोग कर रही है लेकिन अभी भी महिलाओं को वह लाभ नहीं मिल पा रहा है जो उन्हें मिलना चाहिए उनका कहना था कि गांव में महिलाएं चील के पत्तों से टोकरी बनाती है, आचार बनाती है शॉल बनाती है और कई तरह के चीजे जैसे मफलर हैं को बनाकर बाजार में बेच सकती है लेकिन उन्हें वह सब सुविधा नहीं मिल पा रही है इसको लेकर वह एक विशेष प्लान तैयार करेंगे जिससे महिलाएं स्वालंबन बन सके और स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत अपना उत्पाद को बाजारों में दे सके और मुनाफा कमा सके
उनका कहना था कि उनकी पंचायत शहर से भी जुड़ी है इसलिए पार्किंग के लिए भी व्यवस्था करना जरूरी है क्योंकि मुख्य सड़क मार्ग से यहां बाजार में जब लोग आते हैं तो उन्हें पार्किंग के कई समस्याएं झेलनी पड़ती है इसलिए पार्किंग की व्यवस्था भी मुख्य प्राथमिकता है वही गांव में स्वच्छता का होना बहुत जरूरी है बस्तीराम शर्मा ने कहा कि गांव स्वच्छ रहे इसको लेकर पर्यावरण को बनाए रखने के लिए भी उन्होंने योजना बनाई है जिस गांव में पर्यावरण अच्छा बना रहे उनका कहना था कि किसानों को सबसे बड़ी समस्या उनकी खेती को लेकर रहती है जंगली जानवरों को खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं इसको लेकर फेंसिंग के लिए भी लोंगो को जागरुक करना और उन्हें वह सुविधा प्राप्त करवाना है जो उन्हें अभी तक नहीं मिल पा रही है उनका कहना था कि गांव में सड़कों की हालत भी खराब है उन्होने बताया कि गांव-गांव में सड़क तो बन गई है लेकिन उसकी दशा इतनी खराब है कि एक भी बारिश होती है तो सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है इसलिए सड़कों को बेहतर तरीके से बनाना भी उनके मुख्य प्राथमिकता है. उन्होने बताया कि गांव में खेल का मैदान हो जिसमें बच्चे मोबाइल की दुनिया से हटकर खेलों की तरफ ध्यान दें ताकि उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहे और हष्ट पुष्ट रहे इसको लेकर उनकी योजना है कि गांव में बढ़िया खेल का मैदान बनाया जाए और उसमें सभी युवाओं बच्चों को मौका मिले और वह खेल गतिविधियों में भाग ले सकें उन्होने कहा कि गांव में एक लाइब्रेरी बनाने की भी उनकी योजना है जिसमें कोई भी चाहे वह बुजुर्ग हो युवा हो या बच्चे हो महिलाएं हो खाली समय में पुस्तकालय में बैठकर पुस्तक पढ़ सके चाहे अखबार ही पढ़े ताकि वह देश दुनिया से जुड़े रहे और उन्हें ताजा जानकारी मिलती रहे इसके लिए उनका प्रयास रहेगा कि एक पुस्तकालय गांव में बनाया जाए उनका कहना था कि गांव में जंगली जानवरों के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है इसके लिए भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि गांव में जंगली जानवर ना आ सके और लोग भय मुक्त होकर आ जा सके इसके लिए भी उनकी योजना है उल्लू बताया कि गांव में पीने के पानी की व्यवस्था करना जिससे लोगों को पीने का पानी आसानी से मिल सके और साफ पानी मिल सके यह भी उनकी प्राथमिकता रहेगी और गांव में एंबुलेंस भी आसानी से आ जा सके सड़के उचित हो यह भी उनकी मुख्य प्राथमिकता है

About Author