शिमला,। जिला शिमला ज रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में शुक्रवार सुबह एक निजी होटल की चौथी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दत्तनगर स्थित निजी होटल की चौथी मंजिल के लैंटर से एक युवक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने सुबह जब युवक को नीचे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यशवंत उर्फ याशु (25 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, निवासी गांव चारमाला, डाघर, उपतहसील निथर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यशवंत इसी होटल में कार्यरत था और रात को ड्यूटी के बाद होटल में ही रुका हुआ था। सुबह उसका शव होटल के नीचे मिला।
घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जुन्गा से विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया है, जो घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुर भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला गिरने से हुई मौत का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प