शिमला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह का भव्य स्वागत
शिमला। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद गुरमीत सिंह का मंगलवार को शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
नोफल एक उम्मीद संस्था की महामंत्री, संस्था के पदाधिकारियों, कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों ने फूल मालाएं, पुष्पगुच्छ और मफलर पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वे समाज के उत्थान और विशेषकर जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

More Stories
शिमला विश्वविद्यालय: जब ‘ज्ञान के मंदिर’ में गूँजी कृष्ण कन्हैया की बांसुरी, शिक्षा और संस्कार का हुआ अद्भुत संगम
नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस वॉर रूम सक्रिय, हरिकृष्ण हिमराल ने तय की रणनीति
भक्ति से शक्ति तक: स्वामी निवासाचार्य ने बताया — कैसे आध्यात्मिक युवा बदल सकते हैं भारत की तस्वीर