। जिला के उपमंडल रोहड़ू में शनिवार सुबह एक द सड़क हादसा हुआ है। यहां बढ़ियारा पुल के पास एक इग्निस कार (HP 52E 4006) दुर्घटना ग्रस्त होकर पब्बर नदी में गिर गई। इस कार में घटना के समय दो लोग सवार थे। सवार दो व्यक्तियों में से एक गंभीर घायल हुआ है जबकि दूसरा अभी भी लापता है।
सूचना के अनुसार घटना आज सुबह उस समय हुई जब गाड़ी रोहड़ू से गड़ियारा पुल के पास पहुंची इस दौरान ड्राइवर ने अचानक कार नियंत्रण खो दिया और कार पूल की रेलिंग तोड़ कर पब्बर नदी में जा गिरी। कार में सवार हितेंद्र पुत्र मिचर सैन और संजीव कुमार थे। हितेंद्र को स्थानीय लोगों ने बचाकर पहले रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके बाद घायल को वहां से उन्हें शिमला रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। हितेंद्र गांव दिसवानी डाकघर कालोटी चडग़ांव का रहने वाला है।
वहीं दूसरा व्यक्ति संजीव कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वह गांव घर शाल, डाकघर देवीदार, चढ़गांव का रहने वाला है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मोके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।प्रशासन ने संजीव कुमार की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल सड़क हादसे के कारणों का पता नही चल पाया है।

More Stories
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस