शिमला।जिला शिमला के उपमंडल ठियोग में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शिमला के ठियोग में महोरी नाले के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, मृतक नेपाली मूल का है लेकिन अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।लोगों को इस व्यक्ति के हत्या की आशंका है जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी घटना 14 जुलाई की है। कलिंद गांव के अंकुश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पास काम करने वाले दो नेपाली कर्मचारी महोरी की ओर जा रहे थे।इस दौरान उन्हें रास्ते में एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति का शव मिला। इन मजदूरों ने इसकी सूचना अंकुश शर्मा को दी। व्यक्ति ने फिर तुरंत जानकारी ग्राम पंचायत कलिंद के प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अभीतक मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। पुलिस को व्यक्ति की हत्या की आशंका है।
पुलिस ने पुलिस थाना ठियोग में BNS की धारा 103 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एसएचओ ठियोग कर रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी