शिमला।
2010 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी पंकज शर्मा ने सोमवार को जिला शिमला के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व पंकज शर्मा एसपीवी शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड में महाप्रबंधक (प्रशासन/परियोजनाएं) के पद पर आसीन थे।
पंकज शर्मा जिला मंडी के करसोग क्षेत्र के गांव थड़ी के स्थाई निवासी है। उन्होंने अंग्रेजी विषय में एम.फील. की है।
पंकज शर्मा ने बतौर एसडीएम, पीओ टीडीपी, संयुक्त निदेशक तथा कलेक्टर एक्साइज के पद पर भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी है।


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प