,
शिमला:हिमाचल में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट भी दस्तक दे चुका है। कांगड़ा के पालमपुर की 20 वर्षीय लड़की में डेल्टा प्लस वैरियंट पाया गया है। हालांकि ये लड़की अब रिकवर कर चुकी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ये हिमाचल में डेल्टा प्लस का पहला मामला है। जिसको लेकर सरकार सतर्क है।
हिमाचल में मंडी लोकसभा सहित फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा के उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 4 से 6 जुलाई तक हिमाचल आ रहे है। 4 जुलाई को नड्डा बिलासपुर आएंगे। 5 जुलाई को मनाली से रोहतांग होते हुए सिसु व कुल्लू में उनके जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान नड्डा उपचुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी लेंगे।

More Stories
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान
शाम के समय ओपीडी सेवाएं शुरू करने के प्रस्ताव का चिकित्सकों ने किया विरोध