शिमला।बजट भाषण में मुख्यमंत्री द्वारा कंप्यूटर अध्यापकों के बढ़ाये गए मानदेय पर शिक्षक महासंघ के बैनर तले आज अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का आज विधानसभा पहुंच कर आभार व्यक्त किया और नियमित करने को लेकर स्थायी नीति बनाने की मुख्यमंत्री से मांग की।इस मौके पर जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों ने भी रिजल्ट घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और बेच वाइज भर्तियां करने की मांग उठाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी कंप्यूटर शिक्षक और जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों द्वारा आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद किया कहा कि सरकार ने बजट में कमजोर वर्ग की तरफ ध्यान दिया है।कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने पर सरकार गहन अध्ययन कर रही है और जो सुझाव आये उन पर भी मंथन किया जा रहा है ताकि अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।जेबीटी की बेच वाइज भर्ती भी सरकार जल्द शुरू करने पर विचार कर रही है ताकि इस वर्ग को भी राहत दी जा सके।

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं