शिमला: JOA(IT) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से सरकार के खिलाफ आज शिमला विधान सभा के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रर्दशन किया।अभ्यर्थियों ने 6 महीने पहले परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है जबकि 14 जुलाई से टाइपिंग टेस्ट भी शुरू हो गया था लेकिन हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भर्ती आगे नहीं बढ़ पाई है सरकार हाई कोर्ट में सही पक्ष नहीं रख पाईजिस वजह से अभ्यर्थी अब मानसिक तनाव में हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि लगभग 3 साल भर्ती प्रक्रिया को होने वाले हैं और अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।19 हजार परिवार भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार की इच्छाशक्ति भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की नहीं लग रही है।कई बार मुख्य्मंत्री से आग्रह किया गया है और आज भी मुख्यमंत्री से भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग को लेकर विधान सभा आए हैं। सरकार समय सीमा तय कर भर्ती प्रक्रिया पूरा करें या भर्ती करने से इंकार करें ताकि अभियार्थियो को स्थिति स्पष्ट हो सके।


More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा