शिमला:जिले में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले थम नही रहे है।आये दिन पोस्को एक्ट के तहत मामला सामने आ रहे है। ताजा मामले में सदर थाने के अन्तर्गर एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में शनिवार देर शाम सदर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को एक 16 साल की नाबालिक लकड़ी अपने दोस्त के साथ पंचकुला से शिमला घूमने आयी थी और लक्कड़ बाजार के एक निजी होटल में रुकी थी।।
उसकी सहेली ने 11 जुलाई को एक अन्य दोस्त नवीन को कमरे में बुला लिया। उंसके बाद नाबालिक लकड़ी उसकी सहेली ओर नवीन एक दूसरे कमरे में चले गए। जहाँ पर नवीन ने पीड़ित नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
13 जुलाई को पीड़ित नाबालिक की सहेली ओर नवीन कालका गए और पीड़ित नाबालिक लड़की को कालका बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पीड़ित नाबालिक लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत कालका थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच करते हुए पीड़ित द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज करवाई ओर मामला एसपी शिमला के पास भेज दिया जहाँ से शनिवार देर शाम मामला जाँच के लिए सदर थाने में भेज दिया । जहाँ पर पोस्को एक्ट के तहत मामले की जांच की जा रही है।
More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक