शिमला।जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। आए दिन पुलिस नशा तस्करों व नशेड़ियों को पकड़ रही है। ताजा मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम एचआरटीसी बस में एक युवक से 22.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक एचआरटीसी बस में नशे के सामान के साथ जा रहा है।पुलिस ने ढली में फारेस्ट बैरियर पर नाका लगाया ओर एचआरटीसी बस नंबर एचपी 37डी 2119 से में जब पुलिस की एसआईयू टीम ने जुब्बल निवासी विक्रांत चौहान की तलाशी ली तो उसके पास से 22.41ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है।
शिमला एचआरटीसी बस में युवक से 22.41 ग्राम चिट्टा बरामद

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।