शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 137वां व कांग्रेस सेवादल का 97वां स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में धूमधाम से मनाया।
प्रातः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने गांधी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया, जिसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रातः 11ः45 पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में ध्वजवंदन किया। ध्वजारोहण के पश्चात ध्वजगीत व राष्ट्रगान गाया गया। कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक की गई।
जिसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक की गई, जिसमें कांग्रेस सेवादल के इतिहास, संगठन की गतिविधियों और नगर निगम चुनाव सहित आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने बारे कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सेवादल के पदाधिकारी व स्वयंसेवकों ने उपचुनाव जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए पूरा सेवादल परिवार बधाई का पात्र है। साथ उन्होंने पूरे सेवादल परिवार को नववर्ष की बधाई भी दी और सभी जिलों से आए पदाधिकारियों से आगे के कार्यक्रमों के लिए सुझाव मांगे और निरंतर सोशल मीडिया में अपनी गतिविधियों को सुचारू रूप से करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा सहित उपाध्यक्ष संत राम धीमान, महासचिव उषा मेहता, सचिव शशि भूषण गुप्ता, सचिव व जिला परिषद लाहौल स्पीति के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सह-सचिव आशा गुप्ता, सुनीता ठाकुर, प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर सहित जिलाध्यक्ष ऊना राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मंडी प्रेमलाल चैहान गुड्डू, जिलाध्यक्ष लाहौल-स्पीति किशन कुमार नेगी, ब्लाॅक अध्यक्ष जेपी ठाकुर राजेश शर्मा, शक्त राम कश्यप, लेख राज कटोच, अमरजीत भारद्वाज दौलत राम सहित महिला कांग्रेस सेवादल व यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों चमन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, मनसा राम सहित अन्य पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कांग्रेस सेवादल ने मनाया स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने किया ध्वजारोहण

More Stories
मंत्रिमंडल की बैठक में, वाइल्ड लाइफ विंग को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की मंजूरी, अनुबंध खत्म अब दो साल के लिए ट्रेनी के तौर पर होंगी तैनाती
संजौली मस्जिद पर चलेगा हथोड़ा नगर निगम कोर्ट ने पूरी मस्जिद गिराने के दिए आदेश
बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल द्वारा उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रमों और विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से रोजगार अवसरों को बढ़ावा