शिमला। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही है वैसे ही जिले में आगजनी का सिलसिला शुरू हो गया है आए दिन जिले में आगजनी घटनाएं सामने आ रही है जिसमें काफी नुकसान हो रहा है ताजा मामले में राजधानी के उपनगर टुटू में एक जनरल स्टोर दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं है लेकिन दुकान में काफी नुकसान हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार

सोमवार सुबह करीब 5-15 बजे प्रातः राजू जनरल स्टोर टुटू में आग लगी जिसकी सूचना मिलने पर बालूगंज से फायर टैंडर मौका के लिए रवाना हुआ।एक फायर टैंडर माल रोड शिमला से भी मौका के लिए गया। करीब आधे घंटे के अंदर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।माली नुकसान का आंकलन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है आग के कारणों का भी अभी पता नहीं लग पाया है गौरतलब है कि शनिवार को भी सीएम आवास के समीप एक फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई थी जिस में भी लगभग तीन लाख तक का नुकसान हुआ था और अब टुटू में आग लगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि टुटू में आज सुबह एक जनरल स्टोर दुकान में आग लग गई थी अग्निशमन विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया अन्यथा साथ ही अन्य दुकानों को भी नुकसन पहुंच सकता था उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी