शिमला।सर्दियां शुरू होते ही जिले में।आगजनी।के मामले बढ़ने लगें है ।आए दिन जिले में कही न कही आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा।मामले में उपमंडल चौपाल के ग्राम झीना में स्थित ऐतिहासिक ठोड़ (रणचंडी) मंदिर में अचानक आग लग गई है। जिसके कारण 2 मंजिला मंदिर जलकर राख हो गया है इस आगजनी में लगभग 25 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।इस आगजनी में कोई भी जानी नुकसान नही हुआ है
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह चौपाल के झीना गांव में स्थित ऐतिहासिक ठोड (रणचंडी )मंदिर में ।अचानक आग लग गई ।धुंआ उठते लोगो ने देखा तो आग बुझाने दौड़े, साथ मे अग्निशमन विभाग को सूचना दी। तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग पूरे दो।मंजिला मन्दिर में फैल गयी और भीषण आग लग गयी। गांव वालो ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन आग की तेज लपटों के कारण आग फैलती गयी।
मंदिर के निर्माण हेतु भाषा संस्कृत विभाग से निवेदन किया जा रहा है।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी