शिमला जिले में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लोग बाज नहीं आ रहे हैं आए दिन तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और मासूम लोग की जान भी जा रहे हैं पुलिस भी तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों का चालान कर रहे हैं बावजूद इसके लोग तेज रफ्तार गाड़ी चलाना बंद नहीं कर रहे हैं ताजा मामले में रविवार देर रात तारा देवी के समीप तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं घायलों का इलाज

आईजीएमसी में चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सोलन से शिमला एक कार नंबर एचपी 63बी- 18 88 आ रही थी तभी तारा देवी के समीप सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए स्थानीय लोगों ने जब कार को दुर्घटनाग्रस्त देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी बालूगंज से पुलिस मौके पर पहुंची 3 घायलों को आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया घायलों में चालक की हालत गंभीर बनी हुई है आईजीएमसी में चिकित्सक तीनों घायलों का इलाज कर रहे हैं वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है आईजीएमसी में सीएमओ डॉक्टर कर्नल महेश ने बताया कि उनके पास तीन घायल रोड साइड एक्सीडेंट के आए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है चिकित्सक इलाज कर रहे हैं ।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी