शिमला। दशहरा उत्सव के अवसर पर आईजीएमसी के समीप चल रहे गुरु नानक का घर लंगर नोफल परिवार के सदस्यों ने कैंसर मरीज़ों और उनके तीमारदारों के साथ कैंसर अस्पताल मे विजयदशमी का त्योहार मनाया ।
नोफल संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि कैंसर अस्पताल में बहुत से ऐसे मरीज दाखिल हैं जो त्यौहार के समय अपने घर नहीं जा सके ऐसे में उनके साथ नोफल संस्था ने मिलकर दशहरा उत्सव मनाया ।उन्होंने कहा कि मरीजों को जहाँ फल वह मिठाई वितरित की वहीं मरीजों का दुख सुख में बांटा। उन्होंने कहा कि अपने अरदास से मरीजों को जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गुरमीत सिंह ने बताया कि संस्था प्रत्येक त्यौहार के दिन कैंसर मरीजों को खाना फल वितरित करते हैं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी