शिमला: शिमला पहुँचे वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया साथ ही मुफ्त राशन के बैग भी वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित अन्य नेता व अफ़सर मौजूद रहे।
,,वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कोरोना काल मे मोदी सरकार ने भारत के ग़रीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन मुहैया करवाया। हिमाचल प्रदेश भी इस दिशा में आगे बढ़ा है। कठिन भूगौलिक परिस्थितियों के बाबजूद कोरोना काल में हिमाचल के लोगों को राशन पहुंचाया गया। पीयूष गोयल ने कोरोना की पहली डोज़ देने के मामले में देश भर में पहला स्थान हासिल करने पर सरकार को बधाई दी और नवंबर तक दूसरी डोज़ में भी पहला स्थान हासिल करने की उम्मीद ज़ाहिर की।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं