
ऊना:ऊना जिले के पुलिस थाना गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग के चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशा देवी में बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 10:30 बजे तीनों जवान एक बाइक पर सवार होकर आशादेवी स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। तीनों सिविल ड्रेस में थे, लेकिन उनके आईकार्ड से उनकी पहचान की गई।
कार्ड से पहचान मनोज कुमार, शुभम व विशाल के रूप में हुई है और तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे। यह तीनों अभी दो दिन पहले ही ऊना में अपनी सेवाएं देने के लिए तैनात किए गए थे ।
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए जाएंगे। तीनों जवान जिला हमीरपुर के बताए जा रहे हैं। इनमें से दो भोरंज ओर एक बड़सर को रहने वाले हैं। डीएसपी मनोज जंबाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।