शिमला.स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल ने बुधवार को चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. बलबीर वर्मा,उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन
,महामंत्री डॉ. पियूष कपिला,कोषाध्यक्ष डॉ. योगेश दिवान,सोशल सेक्रेटरी डॉ. मनीष गुप्ता को चुना गया। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. जगदीप ठाकुर ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।कार्यकारिणी सदस्य चुने गए:
डॉ. ऊषा, डॉ. निशी सूद, डॉ. दिग्विजय ठाकुर, डॉ. दिव्या वशिष्ठ, डॉ. आशीष चौहान, डॉ. मुकेश सूर्या। निर्वाचन अधिकारी डॉ. दारा सिंह ने चुनाव को निष्पक्ष बनाने में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और नई कार्यकारिणी को लगातार तीसरी बार मिली जीत पर बधाई दी।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।