शिमला।रोहड़ू के जंगला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है । यहां एक बुजूर्ग महिला के साथ दुराचार की मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता ने अपने ही पोते पर उससे साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। सोमवार को इस अपराध की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीडि़त महिला के ब्यान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की 64 (2), 332 (बी), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पोते को भी मंगलवार शाम तक हिरासत में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दीपक कुमार (25) निवासी लिमडा तहसील चिडग़ांव (उतहसील जांगला) जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस थाना चिडग़ांव में दर्ज दूराचार से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर उपतहसील जांगला के लिमडा निवासी 65 वर्षीय पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत पर दर्ज करते हुए बताया है कि वह उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने घर में अकेली रहती है। गत 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्ते में उसके आरोपी पोते ने अवैध रूप से उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी।
डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि दुराचार से जुड़े इस मामले तो लेकर चिडग़ांव थाना में मामला दर्ज होने के साथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं आरोपी के संबधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शूरू कर दी है। रोहड़ू के जंगला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है । यहां एक बुजूर्ग महिला के साथ दुराचार की मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता ने अपने ही पोते पर उससे साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। सोमवार को इस अपराध की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीडि़त महिला के ब्यान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की 64 (2), 332 (बी), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पोते को भी मंगलवार शाम तक हिरासत में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दीपक कुमार (25) निवासी लिमडा तहसील चिडग़ांव (उतहसील जांगला) जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस थाना चिडग़ांव में दर्ज दूराचार से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर उपतहसील जांगला के लिमडा निवासी 65 वर्षीय पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत पर दर्ज करते हुए बताया है कि वह उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने घर में अकेली रहती है। गत 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्ते में उसके आरोपी पोते ने अवैध रूप से उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी।
More Stories
हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मिले सम्मान — सिरमौरी ‘लोइयां’ और ‘डांगरा’ को GI टैग दिलाने हेतु हाटी विकास मंच ने HIMCOSTE को सौंपा ज्ञापन
मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई नोफल संस्था, पशुओं के लिए पहुंचाया चारा मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्था की सराहना की, कहा – जरूरतमंदों के साथ खड़ी है संस्था
एचपीयू की वेबसाइट हैक ,